सुषमा ने दी गडकरी को शाबाशी, आरोप लगने पर भी मुंह नहीं छुपाया

Sushma Swaraj
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्‍वराज ने पार्टी अध्‍यक्ष नितिन गडकरी पर लग रहे भ्रष्‍टाचार के आरोपों पर उनका बचाव किया है। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सुषमा स्‍वराज ने कांग्रेस पर गडकरी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। सुषमा स्‍वराज ने कहा कि एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं के भ्रष्‍टचार में फंसने लगे तो कांग्रेस ने बाकायदा सोच समझकर भाजपा पर कीचड़ उछालने की कोशिश की है।

सुषमा स्‍वराज ने कहा कि जिस दिन भाजपा अध्‍यक्ष पर आरोप लगाये गये उसी दिन उन्‍होंने जनता के सामने आकर अपनी सफाई पेश की। मीडिया को इंटरव्‍यू दिये और हर सवाल का सामना कर उसका जवाब दिया। सुषमा स्‍वराज ने कहा कि नितिन गड़करी ने खुले तौर पर मीडिया के सामने आकर कहा कि वो किसी भी जांच के लिये तैयार हैं। सुषमा ने कहा कि गडकरी दूसरों की तरह मुंह छुपाकर नहीं बैठे। सरकारी जांच एजेंसियां किस तरह दबाव में काम करती हैं, ये सबको पता है लेकिन इसके बावजूद गडकरी ने कहा है कि जांच एजेंसियों को जैसी जांच करनी हो कर लें।

पार्टी नेता बलवीर पुंज ने भी कहा कि गडकरी खुद कह चुके हैं कि वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। उम्मीद है कि सोनिया जी भी यही रुख अपनाएंगी और वाड्रा, चिदंबरम और मनमोहन के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराएंगी। वहीं टीम केजरीवाल का दावा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही भ्रष्ट हैं। आईएसी सदस्य संजय सिंह ने कहा कि गडकरी का भ्रष्टाचार वाड्रा से ज्यादा बड़ा है लेकिन न कांग्रेस और न ही भाजपा इस पर कुछ बोल रही है। ये आपस में कौन सा रिश्ता बना रहे हैं। विपक्ष तो इस देश में खत्म हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+