कसाब की फांसी का रास्ता साफ, दया याचिका खारिज

मालूम हो सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कसाब की फांसी की सजा पर मुहर लगाने के बाद कसाब ने राष्ट्रपति से क्षमा याचना की थी। सुप्रीम कोर्ट ने बीते 29 अगस्त को कसाब की फांसी की याचिका को खारिज कर 2008 में हुए मुंबई हमले के लिये उसे गुनहगार करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद कसाब ने राष्ट्रपति के पास याचिका भेजी थी। मुंबई हमले में 166 लोग मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में अकेला कसाब ही जिंदा गिरफ्तार किया जा सका था। हमले को अंजाम देने में शामिल रहे बाकी आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications