सऊदी अरब से दिल्ली आया खतरनाक आतंकी फसीह, गिरफ्तार

फसीह मोहम्मद के दुबई में गिरफ्तार होने के बाद सीबीआई और दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में इंटरपोल के जरिये रेड कॉर्नर नाटिस भी जारी कराया था। फसीह मोहम्मद का नाम पहली बार तब सामने आया जब दिल्ली पुलिस ने बिहार मॉड्यूल के आंतकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार फसीह मोहम्मद दरभंगा का रहने वाला है। फसीह आतंकी संगठन इंडियन मुजाहीद्दीन (आईएम) का फाउंडर मेंबर भी है। पेशे से इंजीनियर फसीह मोहम्मद वर्ष 2010 बैगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के जामा मस्जिद ब्लास्ट में शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications