श्रीगनर: मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने एक जवान को बंधक बनाया
श्रीनगर-बारामूला
बाईपास पर आतंकी हमले के ठीक चौबीस घंटे बाद शनिवार शाम को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। आतंकी एक मुहल्ले में छिप गए हैं, जिनकी तलाश में पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सेना व आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि आतंकियों ने सेना के एक जवान को बंधक बना लिया है। सेना ने पूरे इलाके को खाली करा दिया है और ऑपरेशन जारी है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे सोपोर से दो किलोमीटर दूर शालपोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस, 22 आरआर और 179 सीआरपीएफ के जवानों के संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने भागने का प्रयास करते हुए जवानों पर दो ग्रेनेड फेंके, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इसके बाद आतंकी फायरिंग करते हुए साथ सटे मुहल्ले में दाखिल हो गए। जवानों ने भी जवाबी फायर करना चाहा, लेकिन वहां खेल रहे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने ऐसा नहीं किया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
बाद मुहल्ले को चारों ओर से घेर लिया गया। आतंकियों के मुहल्ले में छिपे होने की सूचना मिलते ही एसडीएम सोपोर मुहम्मद हनीफ बलकी के साथ पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आस-पास स्थित मकानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस दौरान आतंकी जवानों पर रुक-रुक कर फायरिंग भी करते रहे। एसडीएम सोपोर ने कहा कि बारिश और रात होने के कारण फिलहाल फायरिंग बंद है, लेकिन आतंकियों के भागने के सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं।











Click it and Unblock the Notifications