हजारे का ऐलान, नवंबर में नई टीम अन्ना

अन्ना ने कहा कि 24 और 25 नवबंर को रालेगण सिद्धि में एक बैठक होगी जिसमे नई कोर कमेटी, और स्वयंसेवको का एलान होगा। अन्ना ने कहा कि हम पुराने लोगों से भी संपर्क करेंगे लेकिन वो लोग इस नई कमेटी का हिस्सा होंगे या नहीं, यह तय नहीं है। इससे पहले भी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा था कि वो जन लोकपाल और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की शुरूआत पटना से करेंगे। इस आंदोलन की शुरूआत जनवरी से होगी।
अन्ना ने जब इस बात का ऐलान किया तो उनके साथ उस समय किरन बेदी, विश्वम्भर चौधरी, पूर्व आईएएस अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी भी थे। आपको बता दें कि अन्ना के ऐलान से पहले पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह. ने भी उनसे मुलाकात की थी।
वी के सिंह ने कहा कि वो टीम अन्ना के बारे में कुछ नहीं जानते हैं वो तो अन्ना से मिलकर उनका हाल-चाल जानने के लिए आये थे क्योंकि हाल ही में अभी अन्ना की आंखों का ऑप्रेशन हुआ था। वैसे वी के सिंह ने कहा वो हर उस इंसान के साथ है जो देश के लिए काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications