सुस्त पुलिस अधिकारियों को अखिलेश ने फटकारा

Uttar Pradesh CM warns police officers
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वयं मान लिया कि उनके अधिकारी काफी सुस्त हैं। उन्होंने सुस्त अधिकारियों को ऐसा न करने की हिदायत भी दे दी। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने अपने सुस्त रवैये में बदलाव न किया तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यादव ने कहा पिछले दिनों प्रदेश की कुछ अपराधिक घटनाओं में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर देर से पहुंचे जोकि बहुत ही बुरा है।

अखिलेश यादव भी अब अपने अधिकारियों के रवैये से परेशान हो गए हैं। उन्हें भी ऐसा लग रहा है कि अधिकारी सरकारी आदेशों की अवहेलना करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी शिथिल अथवा लापरवाह पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अमन चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं कानून -व्यवस्था मजबूत करने को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। श्री यादव ने कहा कि यदि कोई अधिकारी अपनी लापरवाही से सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालो को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। श्री यादव ने कहा है कि पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं के दौरान यह देखा गया कि पुलिस अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हों। उन्होंने कहा कि कई पुलिस अधिकारी सुस्त हैं उन्हें जल्द अपनी सुस्ती तोडऩी होगा अन्यथा की स्थिति में उन्हें गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। श्री यादव ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के समय प्रशासनिक अधिकारियों का जल्दी से जल्दी मौके पर पहुंचने और स्थिति पर नियंत्रण करना उनकी जिम्मेदारी है और ऐसे मौकों पर उन्हें सुझबूझ के साथ अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय भी देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+