दिल्ली: ओखला पावर स्टेशन में लगी भयानक आग, बत्ती गुल

मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इस आग से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आपको बता दें कि 220 केवी के सबस्टेशन में आग लगी है। इस सबस्टेशन से पूरे साउथ दिल्ली को बिजली सप्लाई की जाती है। आग लगे क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। चालू ट्रांसफॉर्मर को भी बंद कर दिया गया है। इस आग से कई इलाके की बत्ती गुल हो गई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि आग को पूरी तरह से बुझाने के बाद ही बिजली बहाल की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications