भोपाल में ''कटरीना'' की मौत... RIP
भोपाल।
भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लंबे सम बीमार चल रही मादा तेंदुआ ''कटरीना'' की रविवार की शाम मौत हो गई। कटरीना किडनी और लीवर में भयंकर संक्रमण से जूझ रही थी। कटरीना प्रेगनेंट थी और पिछले चार दिनों से कुछ नहीं खाया था। वन विभाग के वरिष्ट चिकित्सकों ने बताया कि कटरीना प्रोटोजोआन इंफेंक्शन से ग्रसित थी जिसके चलते उसका लीवर और किडनी पूरी तरह से काम कर बंद कर चुका था। वन विभाग के सीनियर डॉक्टरों की देख रेख में कटरीना का इलाज चल रहा था मगर उसके बचाया नहीं जा सका। कटरीना के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आपको
बताते चलें कि तीन साल की कटरीना को आष्टा वन क्षेत्र से भोपाल लाया गया था। जब उसे भोपाल लाया गया था तो उसकी उम्र 6 माह थी। डॉक्टरों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कटरीना को ग्लूकोज सलाइन दिया जा रहा था क्योंकि वो जो कुछ भी खाती थी उसे उल्टी हो जाता था। डॉक्टरों सहित वन विभाग भी खासा परेशान था क्योंकि कुछ माह बाद कटरीना बच्चे को जन्म देने वाली थी।











Click it and Unblock the Notifications