जीजाजी को बचा रही हैं सासू मां: नरेन्द्र मोदी
जामनगर। जहां चौतरफा वार से घिरी कांग्रेस अपनी साख बचाने में लगी हुई हैं वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनायी है। जामनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत चाहे आंतकवाद से जूझे या फिर किसी प्राकृतिक आपदा से, कभी भी कांग्रेस एकजुट होकर लोगों के लिए लड़ती नहीं है लेकिन जब बात जीजाजी राबर्ट वाड्रा की आयी तो पूरी कांग्रेस की जमात एक साथ खड़ी हो गयी।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के ऊपर अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्ट्रचार के संगीन आरोप लगाये हैं। केजरीवाल का कहना है कि वाड्रा ने डीएलफ के साथ मिलकर 300 करोड़ की प्रापर्टी को 50 लाख में खरीदा है।
इस काम में सोनिया गांधी की भी मदद ली गयी है। वाड्रा के खिलाफ इसी मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दी गयी थी जिसे मंजूर कर लिया गया है, अब इस मामले में सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications