वाह सलमान साहब! मरे हुए लोगों को भी बांट दिया साइकिल और कान की मशीन

Congress is involved with Khurshid in the scam, says Kejriwal
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जैसा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि आज 11 बजे वो कानून मंत्री सलमान खुर्शीद खिलाफ कई सनसनीखेज खुलासे करेंगे और उन्‍होंने किया भी ऐसा ही। सबूतों के साथ दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर जनसैलाब को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपनी सफाई में जो तस्‍वीरें दिखाई है वो गलत है। केजरीवाल ने कहा कि कई जिलों में विकलांगों को कल यानि कि रविवार को साइकिल बांटे गये। केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ते हूए कहा कि मेरी टीम ने सर्वे किया है और इस सर्वे में पता चला है कि खुर्शीद के एनजीओ ने दो मरे हुए लोगों को भी लाभार्थी बना दिया है। केजरीवाल ने कहा कि मरे पास हर एक बात का सबूत है।

केजरीवाल दावा किया कि जो व्‍यक्ति का बहरा नहीं है उसे कान की मशीन दिया गया। इतना ही नहीं केजरीवाल ने अपने मंच पर इस पक्ष के सबूत के तौर पर उस व्‍यक्ति को पेश किया। अरविंद कजरीवाल ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बुलंदशहर में कांग्रेस के नेताओं ने विकलांगों की परेड कराई और दावा किया गया कि खुर्शीद के एनजीओ की तरफ से इन विकलांगों को साल भर पहले ट्राई साइकल दिए गए। लेकिन इस परेड में शामिल विकलांगों ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्‍हें सालभर पहले नहीं बल्कि रविवार सुबह ही ये उपकरण मिले हैं।

केजरीवाल ने सबूत के तौर पर जिस व्‍यक्ति को पेश किया उसका नाम पंकज झा बताया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि खुर्शीद ने दावा किया है कि पंकज को कान की मशन दी गई है पर वो तो लंगड़े हैं और भी जन्‍म से। सलमान खुर्शीद की चुटकी लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि साल 2014 के चुनाव में वो खुर्शीद के खिलाफ किसी विकलांग से ही चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार जांच का सिर्फ दिखावा कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और प्रधानमंत्री को भी इस मामले पर अपन रुख साफ करना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, 'आम और पीड़ित आदमी ही इस सरकार को सबक सिखाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+