आईएसी कार्यकर्ताओं ने दिखाए हुड्डा को काले झंडे

Black flags shown to Bhupinder Singh Hooda
हिसार। पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान में रविवार को आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने हंगामा करते हुए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। वहां पर मौजूद नेताओं व लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केजरीवाल समर्थकों को हिरासत में ले लिया और उनको शहर थाना में ले जाया गया।

पुलिस ने लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। अरविंद केजरीवाल समर्थक इंडिया अंगेस्ट करप्शन के सदस्यों ने रॉबर्ट वढ़ेरा व डीएलएफ को मदद पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी पहले ही कर ली थी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे ही पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए समारोह स्थल में पहुंचे तो आईएसी के कार्यकर्ता भी समारोह में पहुंच गए। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद आईएसी कार्यकर्ता जिनमें युवतियां भी शामिल थी, ने समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री के सामने काले झंडे लहराने व विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया। इसके चलते वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।

मंच पर मौजूद नेता भी आईएसी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखकर दंग रह गए। पुलिस कर्मियों ने वहां प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ा और वहां से उनको निकालकर शहर थाने ले गई। इसके बाद आईएसी के कार्यकर्ताओं ने समारोह स्थल के बाहर प्रदर्शन आरंभ कर दिया। इसके बाद हालात कुछ ठीक हुए थे कि आईएसी के अन्य कार्यकत्र्ता जो समारोह स्थल पर मौजूद थे और उन्होंने दोबारा सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया।

इस बार हालात ऐसे हो गए कि पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी स्वयं भीड़ के बीच गए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने वहां प्रदर्शन कर रहे आईएसी के कार्यकर्ताओं को समारोह स्थल से बाहर निकाला और उनको भी थाने में ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने पीछे खड़े लोगों को समारोह स्थल के अंदर नहीं आने दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों से कहानसुनी हो गई।

हंगामे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी कुछ ही समय में अपना भाषण पूरा कर दिया और उसके बाद समारोह सम्पन्न हो गया। केजरीवाल समर्थकों ने देर सायं तक घटना के विरोध में शहर थाना के समक्ष जोरदार हंगामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+