खुर्शीद-केजरीवाल में होगी आरपार की जंग

खुर्शीद ने एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में कहा कि केजरीवाल ने जो आरोप लगाये हैं, उनका जवाब अब वो सीधे कोर्ट में देंगे। साथ ही वो केजरीवाल के खिलाफ मान हानि का दावा ठोकेंगे। यही नहीं आपराधिक मामला दायर करने की बात भी कानून मंत्री ने कही है।
हुआ यूं कि बुधवार को केजरीवाल ने सलमान और उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद की एनजीओ जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर 71.50 लाख रुपए की हेराफेरी करने के आरोप लगाये हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि एनजीओ ने यूपी के कई जिलों में जाकर अधिकारियों के जाली दस्तखत किये और पैसे का घपला किया।
केजरीवाल का आरोप है कि खुर्शीद का ट्रस्ट विकलांग लोगों को सहायता मुहैया कराने के नाम पर धन उगाही करता है। इन आरोपों के साथ केजरीवाल ने खुर्शीद से इस्तीफे की मांग भी की।












Click it and Unblock the Notifications