वाड्रा, हु्ड्डा के बाद खुर्शीद भी भ्रष्टाचारी

न्यूज चैनल आज तक के स्टिंग ऑप्रेशन ने दावा किया है सलमान खुर्शीद विकलांगो का पैसा डकार गये हैं। आपको बता दें देश के पूर्व राष्ट्रपति और खुर्शीद के नाना जाकिर हुसैन के नाम पर चलने वाले जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट ने विकलांगों के नाम पर लिये गये पैसों से खुर्शीद और उनकी टीम की जेबें भरी है। यह घपला करीब 71 लाख का है।
आज तक ने खुर्शीद के जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर सरकारी अधिकारियों के फर्जी सिग्नेचर के आधार पर ग्रांट लेने और पैसे को सही से इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया है। मौजूदा दौर में सलमान खुर्शीद खुद इस ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। आज तक ने दावा किया है कि खुर्शीद का ट्रस्ट गरीबों और विकलांगों के नाम पर पैसे तो लेता है लेकिन विकंलागों को पहुंचाता नहीं है।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने जब वाड्रा पर आरोप लगाये थे तो खुर्शीद ही वो पहले मंत्री थे जिन्होंने केजरीवाल पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाया था और वाड्रा का बचाव करते-करते यह तक कह गये थे कि वो सोनिया गांधी के लिए जान तक दे सकते हैं। देखते है कि खुर्शीद के लिए सोनिया गांधी और कांग्रेस की ओर से क्या बयान आने वाला है?


Click it and Unblock the Notifications
