केजरीवाल के आरोपों पर भड़की हु्डडा सरकार
नई दिल्ली। केजरीवाल के आरोपों पर बुरी तरह से भड़की हुड्डा सरकार ने केजरीवाल पर तीखा वार किया है। अरविंद केजरीवाल के सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए हरियाणा सरकार ने कहा कि यह जबरदस्ती सरकार को बदनाम करने की साजिश है और कुछ नहीं है।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने मंगलवार को मीडिया में कुछ कागज पेश किये हैं जिनके मुताबिक गुड़गांव में 30 एकड़ जमीन पर हॉस्पीटल बनाया जाना था लेकिन हरियाणा सरकार ने जमीन पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिसके चलते इस जमीन पर डीएलएफ का कब्जा हो गया और यह सबकुछ राबर्ट वाड्रा के इशारे पर हुआ उन्होंने भी इस पूरी डील में मुनाफा कमाया है। वो इस पूरे मामले में 50 प्रतिशत के पार्टनर थे।


Click it and Unblock the Notifications
