माया की महारैली आज, कर सकती हैं बड़े खुलासे

Mayawati
लखनऊ। विधानसभा चुनाव हारने के बाद सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज पहली बार लखनऊ में महारैली करने जा रही है। बसपा ने अपने संस्थापक कांशीराम के पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रीय संकल्प महारैली'का आयोजन किया है।

इस रैली को महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इस रैली के जरिये मायावती आगामी लोकसभा चुनाव का आंकलन तो करेंगी ही साथ ही हो सकता है कि ममता बैनर्जी की तरह वो भी यूपीए से समर्थन वापस ले लें जिसके चलते एक बार फिर से मनमोहन सरकार खतरे में आ सकती है।

क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि एलपीजी और एफडीआई को लेकर माया खासी खफा है ऐसे में वो रैली में कोई बड़ा खुलासा भी कर सकती हैं वैसे भी वो पिछले महीने ही कह चुकी हैं कि नौ अक्टूबर की महारैली के बाद ही वो और उनकी पार्टी फैसला लेगी कि यूपीए को समर्थन दिया जाये या नहीं।

राजनीतिक पंडितों के मुताबिक मायावती इस रैली के जरिये अपने नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंप सकती है। पार्टी नेताओं ने इस रैली के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, पानी की तरह पैसा बहाया गया है।

उम्मीद की जा रही है कि इस रैली में करीब 8-10 लाख लोग पहुचेंगे जिसके लिए बसपा नेताओं ने बड़ी संख्या में बसों का इंतजाम किया है। यही नहीं माया के दिलो-दिमाग में सपा के लिए क्या है इस बात से भी पर्दा भी वो इस रैली में उठा सकती है। कुल मिला कर मायावती की महारैली भारतीय मौजूदा राजनीति के लिए खासा महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+