राबर्ट के बाद प्रियंका के घर पर भी उठे सवाल
लेकिन हिमाचल प्रदेश के नियमानुसार कोई भी बाहरी व्यक्ति वहां जमीन नहीं खरीद सकता है ऐसे में प्रश्न उठता है कि करोड़ो के दामों की जमीन को प्रियंका गांधी को दिया किसने? यह सवाल खड़ा किया है भाजपा नेता शांता कुमार ने। जिन्होंने इस बारे में अपनी पार्टी से नहीं कहा बल्कि अरविंद केजरीवाल को खत लिखा और इस मामले को उठाने के लिए कहा है।
जिस पर केजरीवाल की टीम ने उत्तर दिया है कि इस समय हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सत्ता है और वो खुद भाजपा नेता है तो ऐसे में वो तो आसानी से प्रियंका गांधी की जायदाद को बारे में पता लगा सकते हैं, हमसे मदद क्यों मांग रहे हैं? साथ ही उसने हिमाचल सरकार से मांग भी कर दी है कि वो प्रियंका गांधी की संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी उन्हें मुहैया कराये।
गौरतलब है कि जब कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में थी तो कुछ जमीन प्रियंका गांधी को दी गयी थी अब यह किस नियम के तहत हुआ था और प्रियंका ने उन्हें कितने पैसे में खरीदा था इस बारे में पता नहीं चल पाया था। मालूम हो कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।













Click it and Unblock the Notifications