राष्ट्रपति बनने के बाद से क्या कर रहे हैं प्रणब दा?
नई दिल्ली। यूपीए सरकार को लात मार कर ममता बनर्जी ने कांग्रेस के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया। तब सबने यही कहा कि अगर प्रणब दा होते तो पार्टी का यह संकट टल जाता। राष्ट्रपति बनने के बाद से प्रणब दा क्या कर रहे हैं, कहां जाते हैं कहां आते हैं, इसकी खबर मीडिया भी कम रखता है। तो जाहिर है लोगों को भी नहीं पता होगा। खैर इसके लिये मीडिया को दोषी नहीं ठहराना चाहिये, क्योंकि मीडिया उसी सिद्धांत पर चलता है- जो दिखता है वही बिकता है।
खैर हम यहां किसी की खिंचाई करने नहीं बैठे हैं। हम तो यहां आपको प्रणब दा की जिंदगी के सबसे हसीन पलों की कुछ झलकियां दिखाने आये हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि वाह क्या बात है।
प्रणब जब से राष्ट्रपति बने हैं, तब से वो पश्चिम बंगाल, कश्मीर, बिहार, आदि राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। जहां उन्होंने देश को कई अहम संदेश भी दिये। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, खिलाडि़यों से बातचीत की, आईएएस अधिकारियों से मिले और कई कार्यक्रमों में शिरकत की।
महामहिम के इन्हीं पलों की कुछ झलकियां हम पेश कर रहे हैं कुछ तस्वीरों में-

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति
3 अक्टूबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दरभंगा स्थित ललित मिथिला यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बिहार के इस विश्वविद्यालय में प्रणब दा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। हम आपको बताना चाहेंगे कि राष्ट्रपति देश के सभी विश्वविद्यालयों का मुखिया भी होता है।

पटना एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर
3 अक्टूबर को ही जब राष्ट्रपति पटना पहुंचे तो यहां तीनों सेनाओं की इकाईयों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल देवानंद कोंवर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

डल झील की सैर
27 सितंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जम्मू-कश्मीर दौरे पर गये, जहां उन्होंने हाउस बोट में बैठकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ डल झील की सैर की।

निशात गार्डन में प्रणब दा
27 सितंबर को ही कश्मीर यात्रा पर राष्ट्रपति ने निशात गार्डन की सैर की। इस मौके पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राज्यपाल एनएन वोहरा भी उनके साथ थे।

प्रणब मुखर्जी श्रीनगर में
26 सितंबर को श्रीनगर पहुंचने पर प्रणब मुखर्जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्शे के साथ मुलाकात
20 सितंबर को राष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्शे के साथ मुलाकात की।

कोलकाता का दौरा
15 सितंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेता जी रिसर्च ब्यूरो, कोलकाता का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल एमके नारायणन भी आये।

छात्रों को संबोधित करते प्रणब
प्रणब दा ने 19 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में सदभावना टूर में असम के चिरांग और कोकाझार जिले के छात्रों को संबोधित किया। ये सभी डोगरा और लद्दाख रीजन द्वारा आयोजित किया गया था।

कोलकाता एयरपोर्ट पर प्रणब
यह तस्वीर है नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट कोलकाता की, जहां प्रणब दा का स्वागत किया जा रहा है।

तिरुपति में राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 9 सितंबर को तिरुपति में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति।

अमर जवान पर राष्ट्रपति
66वें स्वतंत्रता दिवस पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रणब मुखर्जी।

प्रतिभा पाटिल से चार्ज लिया
25 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ पारंपरिक ढंग से बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन पहुंच कर प्रणब मुखर्जी ने पद ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण के बाद गार्ड ऑफ ऑनर
शपथ ग्रहण के बाद प्रणब मुखर्जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications