पीएम व सोनिया करेंगे गुजरात, हिमाचल में प्रचार

इस रैली में सोनिया ने मोदी का नाम लिए बिना उनपर जमकर वार किया था। कांग्रेस नेताओं द्वारा ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी का चुनावी अभियान नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामिणों और क्षेत्रों की उपेक्षा व अल्पसंख्यकों की स्थिति पर केंद्रीत रहेगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का जोर गुजरात पर ज्यादा रहेगा और हिमाचल प्रदेश में उसकी अपेक्षा थोड़ा कम रहेगा।
हिमाचल प्रदेश का चुनावी अभियान भी गुजरात से हटकर होगा। यहां पर रैलियां भी गुजरात की तुलना में थोड़ी कम होंगी। हिमाचल के चुनावी अभियान में राज्य में विकास की कमी का मुद्दा होगा। चुनावी अभियान के दौरान राज्य में पूर्व सरकारों द्वारा किए गये कार्यो के पीछे केंद्र की भूमिका के संबंध में सबको बताया जाएगा। दोनों राज्यों के चुनावी अभियान के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications