धोखेबाज सोनिया जनता के पैसे से विदेश गयीं: मोदी
मोदी ने कहा कि सिर्फ अपने मतलब के लिए सोनिया गांधी ने सरकार के 1880 करोड़ रूपए खर्च कर दिए अगर यह पैसा किसी गरीब व्यक्ति पर खर्च होता तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितने दिन दो वक्त की रोटी खाता। मोदी यहीं पर नहीं रूके उन्होंने कहा कि देश के पीएम मनमोहन सिंह कहते हैं कि देश की जनता को मात्र 32 रूपये प्लेट पर गुजारा करना चाहिए और खुद की पार्टी में 7700 रूपये एक प्लेट पर खर्चा करते हैं।
मोदी ने पूछा कि मैं पूछता हूं कि सोनिया गांधी के निजी विदेश दौरे का सरकार ने पैसे क्यों खर्च किये? ये कौन सी सादगी है? क्या ये गरीब जनता के साथ धोखा नहीं हैं। मोदीने कहा कि जनता को यकीन नहीं होगा कि जितना पैसा भावनगर,जामनगर,राजकोट और जूनागढ़ शहरों के सालाना बजट पर खर्च होता है उतना पैसा कांग्रेस अध्यक्ष के निजी विदेश दौरे में खर्च हो गया।
मोदी के इस आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि मोदी निराधार बात करते हैं। यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी ऐसी महिला नहीं हैं जो अपने फायदे के लिए जनता से धोखा करें।मोदी अपने आरोपों पर श्वेत पत्र जारी करें।













Click it and Unblock the Notifications