मैं और अरविंद हिन्‍दुस्‍तान-पाकिस्‍तान नहीं बनेंगे: अन्‍ना

Anna Hazare
नई दिल्‍ली। पिछले दो दिनों से दिल्‍ली में लगातार बैठकें कर रहे अन्‍ना हजारे ने कहा है मैं और अरविंद केजरीवाल हिन्‍दुस्‍तान-पाकिस्‍तान नहीं बनना चाहते हैं। हमारे बीच कोई दुश्‍मनी नहीं है। अन्‍ना ने कहा, "अगर अरविंद चुनाव लड़ेंगे तो मैं जरूर सपोर्ट करूंगा। बल्कि मैं चाहता हूं वो सिब्‍बल के खिलाफ चांदनी चौक से खड़े हों।"

अन्‍ना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे विचार अलग हैं राहें अलग-अलग हैं, लेकिन मकसद एक है। देश को बचाने का मकसद। हम दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं है। अरविंद केजरीवाल पार्टी बनाना चाहते हैं बनाये, हम उनके आगे नहीं आयेंगे। बल्कि जब वे अपने प्रत्‍याशी चुनाव में उतारेंगे, तब हम यह देखेंगे कि अगर उनके प्रत्‍याशी अच्‍छे हैं, ईमानदार हैं, तो मैं उनका समर्थन जरूर करूंगा।

अरविंद के अंदर आज तक मुझे कोई कमी नहीं दिखाई दी। इसलिये मैं उनके बारे में कोई नकारात्‍मक बात नहीं करना चाहता। मुझे पूरा विश्‍वास है, जब डेढ़ साल तक देश में घूमूंगा, तब यह संगठन बढ़ जायेगा और हमें ईमानदार प्रत्‍याशी मिलेंगे। इसका मतलब यह नहीं कि अरविंद मेरी फोटो लगायें। हमारे संबंध नहीं टूटेंगे, लेकिन मैं राजनीति से नहीं जुड़ना चाहता।

अन्‍ना से पूछा गया कि केजरीवाल आपके अर्जुन थे, तो क्‍या अब आप नया अर्जुन तलाशेंगे। तो अन्‍ना ने कहा कि सेनापति के बारे में हमने कभी बात नहीं की। वॉलेंटियर्स की बात करें तो हम दोनों के वॉलेंटियर्स खुद आये हैं और दोनों के लिये काम कर रहे हैं।

इससे पहले अन्‍ना ने कहा कि उनके आंदोलन से अब पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारी जुड़ेंगे। इसके लिये 70 पूर्व अधिकारी तैयार हो गये हैं। साथ ही पूर्व सेनानी भी आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं।

अन्‍ना ने कहा कि हम कोई भी फैसला अब जल्‍दबाजी में नहीं करेंगे। आज स्थिति यह है कि हमें दिल्‍ली में बैठने तक की जगह नहीं है। समाज के सामने तमाम प्रश्‍न हैं। लेकिन जगह नहीं है। जगह खोजने का काम शुरू कर दिया है। स्‍थान तय होते ही एक बड़ी बैठक बुलायी जायेगी, जहां लोग अपनी बात रख सकेंगे। अब सिस्‍टम फिर से बनाना पड़ेगा। पहले स्‍टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी बनायेंगे। हमारे पुराने लोग हैं, जो मिलकर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कोऑर्डिनेशन कमेटी बनायेंगे।

हमने फेसबुक, ट्विटर के माध्‍यम से 80 लाख लोगों तक अपनी पहुंच बनायी, लेकिन यही काम एक बार फिर करना पड़ेगा। हमें एक नया संदेश लेकर आगे बढ़ना होगा। वो होगा देश को बचाने का संदेश। हमने जितने लोगों को चुना है, उन्‍हें ट्रेनिंग दी जायेगी, और उसके बाद फिर चर्चा होगी कि कैसे आंदोलन को आगे बढ़ायें।

नवंबर से हम हर राज्‍य का दौरा शुरू करेंगे। वहां जाकर लोगों को जगायेंगे। पूरे देश में जाकर लोगों को उठा-उठा कर अपने साथ जोड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+