अन्ना टीम की नई सेनापति किरन बेदी, ऐलान आज
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल से अलग होने के बाद आज गांधीवादी अन्ना हजारे अपने नये संगठन का ऐलान कर सकते हैं वो अपने आंदोलन को फिर से नयी सेना के साथ चलाने की घोषणा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
टीवी चैनलों पर दिखायी जा रही खबरों के मुताबिक अन्ना ने अपनी नई सेना तैयार कर ली है और आंदोलन कैसे और किस दिशा में आगे बढ़ेगा इस बारे में उनकी पूरी रूप-रेखा भी तैयार है। खबर यह भी है कि इस बार टीम अन्ना की सेनापति किरन बेदी होंगी। मालूम हो कि अन्ना हजारे शनिवार से ही दिल्ली में मौजूद है।
इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राजनीति से किसी भ्रष्टाचार का अंत नहीं हो सकता है इसलिए वो ना तो कोई राजनीतिक संगठन बनायेंगे और ना ही राजनीति में जायेंगे क्योंकि यह पूरी तरह से गंदगी से भरी हुई है अगर राजनीति से ही भ्रष्टाचार खत्म हो रहा होता तो देश में भ्रष्टाचार का जन्म ही नहीं होता।
अन्ना ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता उनके साथ है और जनता की ही जीत होगी।













Click it and Unblock the Notifications