केंद्र व बसपा ने तय की सचान हत्याकांड की रिपोर्ट: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बसपा केन्द्र की सरकार को बिना शर्त समर्थन दे रही है इसीलिए बसपा के कुछ नेताओं को इस हत्याकांड से बचाने के लिये सीबीआई ने आत्महत्या बताया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट किसी के गले नहीं उतर रही है, इसमें छेद ही छेद हैं।
वहीं योगेन्द्र सचान की पत्नी ने भी रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाते हुए इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से ऐसा लगता है कि सीबीआई ने तत्कालीन सरकार के बयान के अनुरूप काम किया है। क्लोजर रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सीबीआई केन्द्रीय जांच ब्यूरो नहीं बल्कि कांग्रेस जांच ब्यूरो है।
भाजपा ने कहा कि जांच एजेंसी ने सीबीआई की विशेष अदालत में योगेन्द्र सचान की मौत को आत्महत्या बताकर क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने पहले अपने शरीर पर घाव बनाये और बाद में कमर में बांधे जाने वाले बेल्ट से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि श्री सचान के शरीर पर दस जगहों पर गहरे घाव के निशान थे। श्री सचान डाक्टर थे और वह जानते थे कि कहां की नस काटने से आदमी जल्द मर सकता है।
उन्हें आत्महत्या के लिये दस जगहों पर अपने शरीर पर घाव बनाने की जरूरत नहीं थी। श्री पाठक ने कहा कि सीबीआई यह प्रदर्शन कर दिखाये कि कोई व्यक्ति दस जगहों पर घाव लगाने के बाद फांसी लगा के आत्महत्या कैसे कर सकता है। श्री पाठक ने कहा कि श्री सचान ने मौत के दस दिन पहले पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि वह उन लोगों के नाम उजागर करेंगे जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद आर्या और बी.पी.ङ्क्षसह की हत्या के जि मेदार हैं। उन्होंने सवाल कि सीबीआई ने उस पत्र की खोज क्यों नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications