युवाओं ने कहा कि केजरीवाल नहीं अन्ना हैं गलत
इन सब का कहना है कि अन्ना प्रैक्टिकल इंसान नहीं हैं उनकी बातें केवल किताबी हैं जो सुनने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन उन्हें हम आज के दौर में लागू नहीं कर सकते हैं। भ्रष्टाचार शरीर में खून की तरह भारत में फैल गया है जिसे दूर करने के लिए सही लोगों को राजनीति में उतरना होगा इसलिए केजरीवाल का कदम एकदम सही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को अन्ना हजारे ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर हमला बोला है। अन्ना ने ब्लॉग पर लिखा है कि केजरीवाल के ही कारण उनका आंदोलन भटक गया। टीम अन्ना में दो फाड़ हो गयी। अन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी भी राजनैतिक पार्टी की वकालत नहीं की। यह सब कुछ केजरीवाल के ही कारण हुआ और आंदोलन अपने मुद्दे से भटक गया।
अन्ना ने कहा कि साल 2011 में जब आंदोलन शुरू हुआ था तो पास में कोई भी चुनाव नहीं था इसलिए सरकार उनकी सुन नहीं रही थी लेकिन अब सर पर साल 2014 में लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए सरकार झक मारकर उनकी बात सुनती और लोकपाल बिल बनाती लेकिन अरविंद केजरीवाल के कारण अब ऐसा नहीं हो पायेगा।













Click it and Unblock the Notifications