चेन्नई। बैंगलूरू जा रहे किंगफिशर एयरलाइन के विमान का अगला हिस्सा एक वाहन से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। विमान से टकराने वाला वाहन यात्रियों का सामान लेकर जा रहा था। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद विमान बुधवार को उड़ान नहीं भर पाया। विमान में सवार सभी 48 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
तुरंत मौके पर बचाव दल पहुंच गया। यात्रियों को अन्य विमानों में बैठाकर रवाना किया गया।