पुरुष दोस्‍त से करना चाहता था शादी, कर दी हत्‍या

Youth killed friend as he refused for gay marriage
भदोही। शादी न कर जीवन भर साथ रहने का वायदा करने वाले दोस्त ने जब अपना वायदा तोड़ा तो दूसरे दोस्त को गुस्सा आ गया। गुस्सा उस पर इस कदर हावी हुआ कि उसने अपने प्यारे दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। दोस्त की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस हत्यारे की खोज कर रही है।

प्रदेश के भदोही जिले के औरेया थाना क्षेत्र में एक अजीब वाकया सामने आया। पुलिस को खबर मिली कि औरेया के माधो सिंह इलाके में चलने वाले कालीन के कारखाने के मजदूर नारायण सिंह (32) की हत्या हो गयी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि नारायण सिंह की हत्या किसी और ने ही बल्कि उसके जिगरी दोस्त शत्रुघन सिंह ने की है। साथी मजदूरों ने पुलिस को बताया कि शत्रुघन सिंह ने अपने ही दोस्त नारायण सिंह की गला रेतकर जान ले ली और फरार हो गया। पुलिस ने कारखाने में काम करने वाले मजदूरों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि शत्रुघन सिंह और नारायण सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे और दोनों ने आपस में कसम खायी थी कि वह कभी विवाह नहीं करेंगे और हमेशा साथ रहेंगे।

उनकी दोस्ती भी काफी पुरानी थी तथा दोनों साथ ही रहते थे। कुछ समय पहले नारायण सिंह अपने घर गया और जब वह लौटकर आया तो उसने शत्रुघन को बतया कि उसने घर जाकर विवाह कर लिया। नारायण सिंह के विवाह की खबर मिलते ही शत्रुघन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उस वक्त तो वह कुछ नहीं बोला लेकिन दोनों में मन मिटाव हो गया। दोनों में तनाव इस कदर बढ़ा कि शत्रुघन सिंह ने अपने दोस्त की जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद से ही शत्रुघन फरार है और पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुअ गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+