लखनऊ की आशियाना कालोनी में सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश

Sex racket busted in Lucknow
लखनऊ। राजधानी के आशियाना इलाके के सेक्टर-एच में रहने वाली एक महिला अपने ही घर में सैक्स रैकेट चलाती थी। महिला के घर में आए दिन अजनबी लोगों को आते जाते देख पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी के इस धंधे का पर्दाफाश करते हुए एक महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने घर में जिस्मफरोशी का धंधा कराने वाली मकान मालकिन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उपरोक्त महिला पहले भी सेक्स रैकेट में पकड़ी जा चुकी है।

महानगरों में ही नहीं छोटे शहरों में भी सेक्स का धंधा जारों पर हैं। अब लोगों ने घरों में ही जिस्म फरोशी का धंधा शुरू कर दिया है ताकि किसी को शक न हो और धंधा आसानी से चलता रहे। राजधानी के आशियाना के सेक्टर-एच निवासी कमलाकर तिवारी ने पिछले दिनों पुलिस में शिकायत की उनके पड़ोस के एक मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चलता है।

पुलिस ने कुछ दिनों तक घर पर नजर रखी और पाया कि घर में आए दिन अजनबी लोग आते-जाते है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उक्त मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को मकान में एक महिला और एक पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आदमी ने अपना नाम आलमबाग निवासी अयूब खान और महिला ने अपना नाम कृष्णानगर निवासी पूनम उर्फ सोनम सिंह बताया।

सोनम ने बताया कि यह मकान उसका नहीं है। मकान की मालकिन कोमल खत्री है जो इस धंधे में संलिप्त है। पुलिस ने मकान में जिस्मफरोशी का धंधा कराने वाली महिला कोमल खत्री को भी गिरफ्तार कर लिया। कोमल धंधा चलाने के लिए इस मकान का उपयोग करती थी। पुलिस को पता चला कि कोमल खत्री पहले भी जिस्मफरोशी के मामले में कैण्ट कोतवाली से जेल जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+