इसरो की सुरक्षा में सेंध, फर्जी महिला वैज्ञानिक गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला गुरुवार को बैंगलोर के ओलड एयरपोर्ट रोड स्थित इसरो के गेस्ट हाउस में पहुंची थी जहां उसने एक साइंटिस्ट का आई कार्ड दिखाया था। वहां दो दिन रहने के बाद आज वह इसरो के ऑफिस पहुंची। वहीं पर सीआईएसएफ के जवानों को इसके ऊपर शक हुआ जिसके बाद इसकी पहचान की गई। पहचान में महिला ने जो आई कार्ड दिखाया वह नकली था। पुलिस ने फौरन उस महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चल रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। महिला का पति भी इस बात को मान रहा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर किस अधिकारी ने इस महिला को अंदर आने की इजाजत दी क्योंकि इसरो के स्थलों की सुरक्षा का जिम्मा तो बाहर से संभाला जाता है लेकिन किसी को अंदर आने की इजाजत अंदर के अधिकारियों से बात करके ही मिलती है। बताया यह भी जा रहा है कि महिला अहमदाबाद की रहने वाली है और इसकी शादी केरल में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications