लखनऊ में विवाहिता की हत्या के बाद शव जलाया
लखनऊ। राजधानी के माल इलाके में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला और घर पर ही उसका शव जला दिया। दूसरी ओर बक्शी का तालाब क्षेत्र में एक विवाहिता की करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। जबकि मृतका के भाई कमलेश ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार लखनऊ से सटे माल थाने पर कसमंडी कलां निवासी रमेश ने सूचना दी कि उसकी पुत्री लीलावती(20) वर्ष का विवाह पिछले साल ग्राम मुसरिहन खेड़ा मजरा पतौना के गोकरन यादव के पुत्र रामपाल से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन उसके बाद ससुराल वाले उनकी बेटी का दहेज के लिए प्रताणित करने लगे।
उनका कहना था कि ससुराल वाले मोटर साइकिल, सोने की चेन व टी.वी. की मांग कर रहे थे। रमेश ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात लीलावती के पति, ससुर, सास व ननद ने लीलावती को पीट-पीटकर मार डाला। सबूत मिटाने के लिए चारपाई पर लिटाकर उसके ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टïया मामला हत्या का ही जान पड़ता है।
दूसरी ओर बक्शी का तालाब इलाके में एक विवाहिता की करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। विवाहिता के भाई कमलेश का कहना था कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। झलउवा गांव निवासी चंदर की पत्नी 30 वर्षीय संजू बीती शाम घर में बिजली का तार लगा रही थी। अंधेरा होने के कारण उसका हाथ खुले तार पर पड़ा जिसकी वजह से उसे करंट लग गया।
करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गयी जब तक चंदर उसे अस्पताल लेकर जाता तब तक संजू की मौत हो गयी। संजू की मौत की खबर जब उसके मायके वालों को मिली संजू के भाई कमलेश ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन को चंदर मारता पीटता था और दहेज के लिए जान से मारने की धमकी दिया करता था। कमलेश ने यह भी आरोप लगाया कि चंदर के अवैध संबन्ध किसी अन्य महिला के साथ भी है। आगे पढ़ें- फेसबुक पर हुई दोस्ती, प्यार फिर किया यौन शोषण।












Click it and Unblock the Notifications