शिवपाल का विमान दुर्घटनाग्रस्त, घबरायें नहीं ऑल इज़ वेल

शिवपाल सिंह यादव को गाजियाबाद जाना था, जिसके लिये उन्होंने लखनऊ से दिल्ली के लिये उड़ान भरी। जब विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी उसका एक पहिया टूट गया और विमान सीधे जाकर रनवे से उतर कर मिट्टी के मलबे में जा गिरा।
एयरपोर्ट सिक्योरिटी ऑफिसर तुरंत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और शिवपाल व अन्य सभी को सुरक्षित निकाल लिया। शिवपाल के साथ पांच लोग थे, जिनमें तीन को हलकी चोटें आयीं हैं। हालांकि एयरपोर्ट पर ही उन्हें फर्स्ट एड देकर थोड़ी ही देर बाद रवाना कर दिया गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दे दिये हैं, क्योंकि यह विमान यूपी सरकार का ही है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक अगर यह विमान ज्यादा देर तक रनवे पर घिसड़ते हुए आगे जाता तो घर्षण के कारण इसमें आग लग सकती थी। तब क्या हो सकता था, उसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications