कांग्रेस ने लिया ममता से बदला, अब बंगाल में इस्तीफे

सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे कांग्रेस के मंत्री ममता सरकार से इस्तीफा देंगे। पहले वह मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपेगे फिर इसके बाद राज्यपाल एमके नारायणन से मुलाकात कर राज्य सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। ममता सरकार कांग्रेस के 2 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री हैं। इनके इस्तीफा देने के बावजूद राज्य सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि कांग्रेस का साथ छूटने के बाद भी टीएमसी के पास पूर्ण बहुमत है।
आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने मिलकर राज्य में वामपंथी सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन टीएमसी को अपने बल पर पूर्णबहुमत हासिल हो गया। बहुमत के बावजूद ममता ने कांग्रेस को प्रमुख सहयोगी समझकर, उनके छह लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सदस्य हैं। जिसमें से कांग्रेस के 42 विधायक और मुख्य विपक्षी दल माकपा के 40 विधायक हैं। टीएमसी से अलग होने के बाद कांग्रेस अब मुख्य विपक्षी दल होने के लिए आवेदी करेगी, क्योंकि उसके पास मुख्य विपक्षी दल माकपा से 2 बहुमत ज्यादा है। शुक्रवार को जब टीएमसी ने केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस लिया था, इस कदम को भट्टाचार्य में दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications