असम में बाढ़ से भयानक तबाही, लाखों लोग प्रभावित

नदी में पानी इस कदर बढ़ रहा है कि बांध जगह-जगह से टूट रहे हैं। सैकड़ों गांव इससे प्रभावित हो चुके हैं। खेतों और बस्तियों में पानी घुस गया है। राष्ट्रीय आपदा एंव राहत बलों को बचाव अभियान में लगा दिया गया है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षा शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। अरूणांचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण वहां का पानी असम के नीचले हिस्से में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में घुस रहा है। आशंका जताई जा रही है कि डूबने से कई जानवरों की मौत भी हुई है।
उद्यान के पास शिकार को रोकने के लिए बने 125 कैंपों में से लगभग 15 कैंप ब्रह्मपुत्र नदी के बहाव में बह गए हैं। असम में एक साल में तीसरी बार बाढ़ का कहर देखा जा रहा है। लोगों के आशियाने बह रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण बह्मपुत्र नदी के साथ ही बालीजान, लोहित और काकपोई, तिंगड़ा नदियों का पानी भी तबाही मचा रहा है। इस भयानक बाढ़ में ज्यादातर गावों का संपर्क शहरों से टूट गया है। इसी साल इससे पहले दो बार आई बाढ़ में लगभग 126 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications