एंटी इस्लाम फिल्म को तुंरत रिमूव करो अमेरिका: पाकिस्तान

डॉन के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने अमेरिका दूतावास में चार्ज डी अफेयर्स रिचर्ड होगलैंड को अपने कार्यालय में तलब किया और कहा कि फिल्म 'इनोसेंस आफ इस्लाम' एक अरब 50 करोड़ मुसलमानों के साथ किया गया विश्वासघात है। इस फिल्म से केवल विनाश होगा और हिंसा फैलेगी। यह धार्मिक भावनाओं को फैलाने के लिए जानबूझकर की गयी गंदी हरकत है। इसे तत्काल यूट्यूब से हटाना चाहिए और जिसने भी इस फिल्म को बनाया है उसे सजा देनी चाहिेए।
आपको बता दें पाकिस्तान वजीरआला राजा परवेज ने आवाम से गुजारिश की है कि वो शांतिपूर्ण ढंग से गुस्से का इजहार करें। देश में हालात ना बिगड़े इसलिए वो अमेरिका से इस बारे में बात करेंगे लेकिन तब तल जनता धैर्य से काम ले।
मालूम हो कि 'इनोसेंस आफ इस्लाम' के कारण केवल पाकिस्तान में ही नहीं ईराक समेत कई पश्चिमी देशों में मुसलमानों का विरोध जारी है। कई जगह से हिंसा की घटनाएं सामने आयी है। सरकारी आंकड़ो की बात करें तो अभी तक इस हिंसा में 50 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications