सीपी जोशी को मिला रेल मंत्रालय

railway
नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को शनिवार को रेल मंत्री का अतिरिक्‍त प्रभार सौंप दिया गया है। अभी कल ही मुकुल रॉय समेत तृणमूल कांग्रेस के छह मंत्रियों ने इस्‍तीफा दिया था। राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह पर जोशी को यह प्रभार सौंपा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कैबिनेट में भारी फेरबदल होने की संभावना है।

संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की, जिसके बाद जोशी को अतिरिक्‍त प्रभार देने की खबर आई। पहले से ही जोशी के पास सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय है। राष्‍ट्रपति ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय समेत तृणमूल कांग्रेस के अन्‍य पांच लोगों का इस्‍तीफा भी स्‍वीकार कर लिया है। शुक्रवार को लोकसभा में 19 सदस्‍यों वाली ममता सरकार ने यूपीए से समर्थन वापस ले लिया था।

अब ऐसा बताया जा रहा है कि जोशी जल्‍द की इस मामले को लेकर राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के बाद रेल मंत्री रॉय ने अपना इस्‍तीफा सौंपा था, जिसके बाद यह मंत्रालय खाली चल रहा था। कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है कि सीपी जोशी को राहुल गांधी का करीबी रहने के कारण यह पद सौंपा गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्‍ट्रपति से कैबिनेट बदलाव की बात की थी। महंगाई डीजल के दाम में बढ़ोतरी और रसोई गैस सिलेंडरों की सीमित संख्‍या के मामले पर तृणमूल कांग्रेस ने संप्रग सरकार को इस्‍तीफा सौंपकर समर्थन वापस ले लिया। इस्‍तीफा देने वाले अन्‍य मंत्रियों में सुदीप बंदोपाध्‍याय (स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री), सुजाता रॉय (शहरी विकास), सुल्‍तान अहमद (पर्यटन), शिशिर अधिकारी (ग्रामीण विकास) और चौधरी मोहन जतुआ (सूचना व प्रसारण मंत्रालय) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+