मुलायम ने खोले पत्ते, कहा यूपीए के साथ हूं

Mulayam singh Yadav
नई दिल्ली। ममता बैनर्जी के चले जाने के बाद अल्पमत में आयी सरकार के लिए राहत की खबर है, सपा सु्प्रीमो मुलायम सिंह ने ऐलान किया है कि वो अभी मनमोहन सिंह का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं इसलिए वो किसी भी कीमत पर सरकार से समर्थन वापस नहीं लेंगे। मुलायम सिंह ने साफ किया कि वो भले ही सरकारी फैसलों के खिलाफ हैं लेकिन सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा ना मिले इसके लिए वो मनमोहन सिंह के साथ है।

वो अब भी डीजल के बढ़े हुए दामों और एफडीआई की मंजूरी की खिलाफत करते हैं लेकिन वो सरकार गिराने के पक्ष में नहीं है। मुलायम ने कहा कि देश पहले ही बहुत सारी समस्याओं से ग्रस्त है, ऐसे में वो सरकार से समर्थन वापस लेकर भारत को राजनैतिक परेशानी नहीं देना चाहते क्योंकि ऐसा करने से देश के ऊपर सांप्रदायिक संकट मंडराने लगेगा। मुलायम सिंह का यह इशारा भाजपा की ओर था।

गौरतलब है कि 20 सिंतबर को विपक्ष की ओर से बुलाये गये भारत बंद में सपा भी शामिल थी लेकिन आज उसने यूपीए का साथ देने का वादा किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय सपा, यूपीए को बाहर से समर्थन कर रही है।

मालूम हो कि यूपीए के पास लोकसभा में ममता की 19 सीटें हटाने के बाद 254 सीट हैं लेकिन तमाम विरोधों के बावजूद बसपा और राष्ट्रीय जनता दल यूपीए का समर्थन कर रही है। जिसके बाद समीकरण कुछ यूं बनता है

यूपीए(273) - तृणमूल(19) + बसपा(21) + राजद(4) = 279

इसके अलावा अब यूपीए के साथ मुलायम सिंह की पार्टी सपा भी आ गयी है जिनके पास 22 सीटें हैं जो कि यूपीए के आंकड़ो को 301 तक ले जाती हैं, जो कि यूपीए को बहुमत साबित करने के लिए काफी है।

यूपीए(273) - तृणमूल(19) + बसपा(21) + राजद(4)+ सपा (22) = 301

इसका अंदाजा पहले से ही कांग्रेस को था इसलिए ही उसने ममता से सुलह करने की कोशिश नहीं की। लेकिन सपा के बयान ने एक बार फिर से मुलायम के वादों की पोल खोल दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+