एफडीआई पर आज देश को सम्‍बोधित करेंगे प्रधानमंत्री

manmohan singh
नई‍ दिल्‍ली। एफडीआई को लेकर विपक्षी दलों के बढ़ते दबाव के बीच आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री अपने संबोधन में देश को एफडीआई से होने वाले फायदों के बारे में बतायेंगे।

यह संबोधन लिखित या टेलीविजन प्रसारण द्वारा हो सकता है। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बतायेंगे कि उन्‍होने किन सुधारों के मद्देनजर रिटेल में एफडीआई को स्‍वीकृति दी है। प्रधानमंत्री यह भी बतायेंगे कि इससे अर्थव्‍यवस्‍था में किस प्रकार सुधार होगा।

कांग्रेस के अनुसार यह कदम राष्‍ट्र की भलाई में लिया गया है। इससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार होगा और युवाओं के लिए नौकरी के अवसर बनेंगे। प्रधानमंत्री के अनुसार यह कदम हमारी अर्थव्‍यवस्‍था के सुधार में महत्‍वपूर्ण कदम होगा, हमारा यह कदम भारत को विदेशी निवेश के लिए उपयुक्‍त देश बनायेगा।

सरकार के एफडीआई फैसले का यूपीए के घटक दलों ने विरोध‍ किया है। आज दोपहर तृणमूल कांग्रेस के मंत्री अपना इस्‍तीफा सरकार को देंगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+