केजरीवाल को पार्टी बनानी है तो बना लें मैं दूर रहूंगा: अन्‍ना

Veteran anti-corruption activist Anna Hazare
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भ्रष्‍टाचार विरोधी मुहिम की रणनीति के बारे में चर्चा करने के लिये आज रात अन्‍ना हजारे दिल्‍ली पहुंचेगे। अन्‍ना फिलहाल रालेगण से पुणे पहुंच चुके हैं और थोड़ी देर में सड़क मार्ग से दिल्‍ली के लिये रवाना होंगे। दिल्‍ली आने से पहले अन्‍ना ने मीडिया से बातचीत के दौरान अन्‍ना ने कहा कि राजनीतिक पार्टी बनाना उनका लक्ष्‍य नहीं है अगर केजरीवाल को बनाना है तो वो बना लें। अन्‍ना ने साफ शब्‍दों में कहा कि मैं पार्टी नहीं बनाऊंगा। इस वार्ता में अन्‍ना ने यह भी स्‍वीकार किया कि केजरीवाल से उनकी दूरियां बढ़ गई हैं।

अन्‍ना ने मीडिया से कहा कि आंदोलन की मंजिल एक ही है मगर रास्‍ते अलग-अलग हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी के भी सिर्फ इमानदार उम्‍मीदवारों को समर्थन देने की बात करते हुए अन्‍ना ने कहा कि वह सिर्फ उन उम्‍मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे जो योग्‍य होंगे। अन्‍ना ने साफ शब्‍दों में कहा कि मेरा जीवन समाज सेवा के लिये है और मैं इसे छोड़कर कभी किसी राजनीतिक पार्टी में नहीं जाऊंगा। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाले इंडिया अगेंस्ट करपशन (आईएसी) ने दावा किया था कि सर्वेक्षण के दौरान 76 फीसदी लोगों ने एक राजनैतिक दल बनाने का समर्थन किया।

उल्‍लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अन्ना हजारे के साथ बुधवार को होने वाली बैठक में सर्वे के नतीजे रखे जाएंगे। अन्ना ने कहा था कि वह लोगों की राय जानने के बाद अगली रणनीति के बारे में फैसला करेंगे। हम उन्हें राय बताएंगे। बैठक में विचार होगा कि किस तरह का राजनीतिक विकल्प पेश किया जाए। सर्वे के नतीजे अन्ना के मत से मेल नहीं खाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+