मुंबई। मुंबई के मनीषा मार्केट में लगी भयानक आग। मौके पर दमकल की 18 गाडि़यां मौजूद। आग लगने के कारण को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से हुए नुकसान के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन दल ने बताया कि मनीषा मार्केट के पास कई गाडि़यां पहुंच गई है, और अन्य को भेजा जा रहा है।
आग लगभग शाम साढ़े चार बजे लगी। इसपर काबू पाने के लिए दमकल की गाडि़यों के साथ ही पानी के टैंकरों को भी भेजा जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
A fire has broken out in Mumbai's Manisha Market. AS per the information gained the fire was caused by short circuit. 16 fire tenders and ambulances have been rushed to the spot.