केट के टॉपलेस फोटो पर शाही घराना नाराज

Kate Middleton
लंदन। ब्रिटेन का सबसे खूबसूरत जोड़े ने इन दिनों फ्रांस की एक मैंगजीन पर दावा ठोंका है। कारण हैं कि मैंगजिन ने प्रिंस विलियम की पत्नी कैंब्रिज केट मिडल्टन की टॉपलेस फोटो को अपने कवर पेज पर छापा है। जिसकी वजह से इस समय पूरे ब्रिटेन में केवल केट की तस्वीरों के ही चर्चे हो रहे हैं। केट की तस्वीरें केवल मैंगजिन के कवर पेज पर ही नहीं बल्कि मैंगजिन के चार पन्नों में छपी हैं। इन तस्वीरों में केट कई जगह पर टॉपलेस हैं।

बताया जा रहा है कि केट की यह तस्वीरें शादी के बहुत पहले की हैं जिन्हें मैंगजिन ने छापकर सनसनी फैला दी है। यही नहीं मैगजीन ने अपनी वेबसाइट पर रीडर्स से मैगजीन के इस नए एडिशन को खरीदने के लिए आमंत्रित किया था।

लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि केट की यह तस्वीरें उनके हनीमून के दौरान की है। इसलिए तस्वीरों का केट के अतित से कुछ लेना-देना नहीं है। और तो और मैंगजिन ने कई न्यूज पेपर वालों से कहा है कि वो तस्वीरें उन्हें बेच सकता है लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से किसी न्यूज पेपर ने फोटो नहीं खरीदी है।

हंगामा मचने के बाद ब्रिटेन का राजघराना मैंगजिन के ऊपर मानहानि का दावा ठोंका है। वैसे राजघराने के किसी भी व्यक्ति ने इस बाबत मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है। हो सकता है उन्हें अभी प्रिंस और केट के वतन वापसी का इंतजार हो क्योंकि दोनों ही पति-पत्नी इन दिनों एशिया दौरे पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+