डीजल महंगा होने से सबकुछ होगा महंगा

गुरूवार रात डीजल के दाम बढ़े और कुछ ही घंटों में सब्जियों के दाम से लेकर रोडवेज बसों के किराए तक बढ़ गए। डीजल की कीमतों में बढ़ोती से ट्रकों और ट्रेनों का माल भाड़ा बढ़ जाता है, जिसके कारण अन्य दैनिक कामकाज की वस्तुएं महंगी हो जाती है। इससे किसानों पर भी बुरा असर पड़ेगा क्योंकि सिंचाई के लिए वह डीजल इंजन का इस्तेमाल करते हैं। अब किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ेंगे।
अब ट्रेन और बस का किराया भी बढ़ जाएगा। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस के किराए में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की गई। महाराष्ट्र में भी स्कूल बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि सब्जियों के दाम में 10 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी होने की आशंका है। सरकार ने कहा कि डीजल की बढ़ोतरी प्रति लीटर 5 रूपए में वैट शामिल नहीं है।
बढ़ोतरी में 1.5 रूपए की वृद्धि उत्पादन शुल्क के कारण हुई है, बचे 3.50 रूपए प्रति लीटर तेल कंपनियों के खाते में जाएंगे। इससे कंपनियों को 15,000 करोड़ रूपए का फायदा होने की उम्मीद है। अब 12.5 प्रतिशत वैट के साथ दिल्ली में डीजल का दाम 47 रूपये प्रति लीटर हो जाएगा। अगर हम डीजल की कीमतों में वृद्धि के दूरगामी परिणाम को देखे, तो वह काफी खतरनाक साबित होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications