किसानों के जख्‍म पर केंद्र ने छिड़का नमक: मोदी

narendra modi
नई दिल्‍ली। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजल के दाम बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने केंद्र पर वार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे किसानों किसानों के दर्द पर डीजल के दाम बढ़ाकर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि देश के किसान पहले से ही सूखे की मार झेल रहे हैं, और इसमें डीजल के दामों में बढ़ोतरी।

मोदी ने कहा कि मैंने किसानों को राहत देने के लिए बिजली के बिल माफ और बैंक से कर्ज माफ किए। इस कारण सरकारी खजाने पर ज्‍यादा बोझ पड़ा। मैंने सोचा कि कुदरत ही उनका साथ नहीं दे रही, इसलिए मैंने ऐसा कदम उठाया। राज्‍य में मेरे सरकार की दिशा और देश में केंद्र सरकार की दिशा में काफी फर्क है। हमने किसानों को राहत दी, तो केंद्र ने डीजल का दाम बढ़ाकर एक बार फिर उनकी कमर तोड़ दी।

आपको बता दे कि डीजल का दाम बढ़ने से हर वर्ग प्रभावित होता है। जो उच्‍च वर्ग के लोग है वह तो अपने आप को संभाल लेते है, लेकिन गरीब के पास खाने के लाले हैं, वह कैसे अपने आप को संभालेंगे। इससे किसानों पर भी बुरा असर पड़ेगा क्‍योंकि सिंचाई के लिए वह डीजल इंजन का इस्‍तेमाल करते हैं। अब किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए ज्‍यादा दाम चुकाने पड़ेंगे।

यूपीए सरकार ने गुरूवार रात डीजल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी कर दी है। इसके साथ की सरकार ने एलपीजी सिलेंडर में सब्सिडी पर भी भारी कटौदी कर दी है। सरकार ने दाम बढ़ाते हुए फैसला किया है कि साल में सिर्फ 6 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी दी जाएगी। बिना सब्सिडी सिलेंडर लेने के लिए 750 रूपए चुकाने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+