यहां प्‍यार की निशानियां मिटा रही है सरकार

love
रोम। इटली की राजधानी रोम में सरकार प्‍यार की निशानियां खत्‍म कर रही है। जी हां, रोम की टाइबर नदी पर बना एक पुराना पुल, जो पोंटे मिल्‍वियों ब्रिज के नाम से जाना जाता है पर लगे 'ताले' जिन्‍हें प्‍यार की निशानी माना जाता है को सरकार खत्‍म कर रही है। रोम में एक परंपरा के अनुसार प्रेमी युगल अपने प्‍यार की निशानी स्‍वरूप इस पुल पर एक ताला लगाते हैं और इसकी चाबी तेज बहाव के साथ बहती नदी में फेंक देते हैं, जिसका मतलब होता है कि प्रेमी युगल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं और अब वह कभी भी अलग नहीं होंगे।

प्रेमी युगलों के ऐसा करने से लोहे के बने इस पुल जंग लगना शुरू हो गयी है, इसलिए सरकार को डर है कि कहीं पुल जल्‍दी ही कमजोर न हो जाय अत: अब वह प्रेम के प्रतीक इन हजारों तालों को काट कर पुल से अलग कर रही है। प्रशासन का यह भी कहना है कि वह इस परंपरा का विरोध नहीं करती बल्‍कि सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठा रही है।

इसके पहले भी सरकार ने इस पुल पर ताला लगाने वाले पर 50 यूरो का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था, जिसका व्‍यापक विरोध किया गया। फलस्‍वरूप शासनादेश वापस ले लिया गया।

कैसे हुई इसकी शुरूआत

इसकी परंपरा की शुरूआत फेड्रिको मोकियों के उपन्‍यास से हुई जिसमें प्रेमी युगल इस पुल पर ताला लगा देते थे। यह उपन्‍यास बेहद प्रसिद्ध हुआ। जिसके कारण लोगों ने भी इस प्रथा का पालन करना शुरू कर दिया। इस उपन्‍यास के लेखक का भी मानना है कि इन तालों को नहीं छूना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+