डीजल 5 रुपये महंगा, सिलेंडर 6 के बाद 350 रुपये महंगा

Diesel and LPG
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। महंगाई की मार झेल रही आम जनता को सरकार ने इस बार ऐसा घात किया है कि अब संभल पाना मुश्किल है। यूपीए सरकार ने डीजल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी कर दी है। इतना ही नहीं सरकार ने एलपीजी सिलेंडर में सब्सिडी पर भी भारी कटौदी कर दी है। आम जनता पर अहसान करते हुए पेट्रोल और मिट्टी के तेल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोत्‍तरी नहीं की गई है। ये बढ़ोत्‍तरी रात 12 बजे से लागू हो जायेगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली सीसीपीए की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

विस्‍तार से चर्चा करते हुए आपको बता दें कि सरकार ने यह फैसला किया है कि साल में सिर्फ 6 ही सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाएगी। यानी कि 6 सिलेंडर के बाद सब्सिडी नहीं मिलेगी। बिना सब्सिडी के मिलने वाले सिलेंडर के लिए 750 रुपये की रकम चुकानी पड़ेगी। वहीं डीजल आज रात से 5 रुपये महंगा हो जायेगा। यानि कि दिल्ली में डीजल की कीमत 46.32 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी वहीं मुंबई में अब डीजल 51.25 रुपये प्रति लीटर के दर से मिलेगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने इस बात के संकेत दिए थे कि तेल और एलपीजी की कीमतें बढ़ाना अपरिहार्य है। तभी ये साफ हो गया था कि डीजल का महंगा होना अब बस आजकल की बात है। सरकार ने कहा है कि डीजल के दामों में प्रति लीटर 5 रुपये की वृद्धि में वैट शामिल नहीं है। इस बढोतरी में 1.5 रुपये की वृद्धि उत्पाद शुल्क में वृद्धि के कारण हुई है। बाकी 3.50 रुपये प्रति लीटर तेल कंपनियों के खाते में जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+