पश्चिम बंगाल से खोलूंगा लोकसभा का खाता: मुलायम

We need to cross the borders of UP and reach other states: Mulayam
कोलकाता। यूपी में सरकार बनने के बाद समाजवादी पार्टी ने कोलकाता में आज पहली राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की। यह अधिवेशन दो दिनों तक चलेगा। अधिवेशन को प्रारंभ करते हुए सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि सपा को अब पूरे देश में ले जाना है। मुलायम सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल से ही लोकसभा का खाता खोलेंगे। कार्यकारिणी बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए मुलायम ने यूपीए सरकार पर भी हमला बोला। मुलायम ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने सच्‍चर कमेटी की सिफारिशें क्‍यों नहीं मानी।

वहीं यूपी में अपनी सरकार के बारे में चर्चा करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले हमने जितने भी वादे किये थे उसे पूरा किया और जो कुछ भी बचा है उसे 6 माह के अंदर पूरा कर दिया जायेगा। मुलायम सिंह ने कहा कि अब हमें अपनी मजबूती दिल्‍ली में दिखानी है और उसके लिये उत्‍तर भारत में पार्टी को मजबूती से बढ़ाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+