मेट्रो स्टेशनों पर सुसाइड रोकेगी नई डिजाइन

गौरतलब है कि बदरपुर से वाईएमसीए तक मेट्रो लाने के लिए 2494 करोड़ की लागत आंकी गई है। यह पैसा फंडिंग के आधार पर प्रोजेक्ट के लिए डीएमआरसी को मिलेगा। इसमें 1472.4 करोड़ रुपए हरियाणा सरकार देगी, 536.6 करोड़ रुपए केंद्र सरकार और 400 करोड़ रुपए डीएमआरसी खर्च करेगी। डीएमआरसी अपनी फंडिंग के तहत कोच उपलब्ध कराएगी। दरअसल, फरीदाबाद रूट का रेलवे ट्रैक पहले ही सुसाइड प्वाइंट के रूप में बदनाम है। पिछले साढ़े छह साल में 184 लोगों ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की है।
दिल्ली-एनसीआर में भी डीएमआरसी के स्टेशन पर आत्महत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इन वजहों से डीएमआरसी ने अपने स्टेशनों को ऐसी घटनाओं से सुरक्षित करने की कवायद शुरू की है, जिसमें उसने फरीदाबाद को प्रमुखता से रखा है। इसके तहत ही यहां के कलर थीम कोड के डिजाइन के आधार पर प्रस्तावित 9 स्टेशनों के डिजाइन में अब फेरबदल किया जा रहा है।
अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इससे लागत में कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि पहले के डिजाइन को ही शाीशों में ढाल खूबसूरत लुक दिया जाएगा, जिससे फरीदाबाद में कोई भी मेट्रो स्टेशन पर सुसाइड नहीं कर सकेगा। ट्रैक पर भी जितना रास्ता मेट्रो के अंदर जाने के लिए यात्रियों को चाहिए, उतना छोड़कर बाकी में ऊंची शीशे टाइप रेलिंग लगाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications