नोएडा एक्टेंशन में फिर बवाल, जमकर आगजनी और पथराव
ग्रेटर
नोएडा। नोएडा एक्सटेंशन का टेंशन अभी समाप्त नहीं हुआ है। यहां के किसानों ने अधिग्रहित भूमि के लिए ज्यादा मुआवजे की मांग करते हुए आज जमकर प्रदर्शन किया और निजी बिल्डरों के निर्माण कार्य को रोक दिया। id="toptextpromo">सैकेड़ों
की संख्या में किसान कार्य स्थल पर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ कर आगजनी की तथा निर्माण कार्य रोक दिया। आगजनी और तोड़फोड की खबर पाकर पूर्व से ही तैनात पुलिसबल मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को रोकने की कोशिश करने लगी मगर उपद्रवियों ने पुलिसबल पर भी पथराव किया। फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंजताम कर दिये गये हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>किसानों
ने तकरीबन सभी बिल्डरों के प्रॉजेक्टों को बंद करा दिया है। इसके बाद पंचायत कर किसानों ने ऐलान किया है कि बिल्डरों के प्रॉजेक्टों पर लगे तालों को तभी खोलने दिया जाएगा, जब हमारी सभी मांगें पूरी हो जाएंगी। किसानों ने इसके लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को 22 सितंबर तक का समय दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि मांगें पूरी नही हुईं तो हम 23 सितंबर को नोएडा एक्सटेंशन में किसान चौक पर महापंचायत करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications