कार्टूनिस्‍ट असीम त्रिवेदी ने नहीं ली बेल, 24 सितंबर तक की जेल

Cartoonist Aseem Trivedi
मुंबई। देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गये कार्टूनिस्‍ट असीम त्रिवेदी ने जमानत लेने से इंकार कर दिया है। इतना ही नहीं असीम ने अपने लिये वकील रखने से भी मना कर दिया है। इसके बाद कोर्ट ने असीम को 24 सितंबर तक के लिये न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताते चलें कि मुंबई पुलिस ने त्रिवेदी को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि असीम के खिलाफ जांच पूरी हो गई है और अब उन्‍हें असीम के रिमांड की जरुरत नहीं है। पुलिस ने कोर्ट के सामने रिमांड सरेंडर करने की इच्‍छा जताई मगर असीम ने अपनी जमानत के लिये कोई भी अ‍र्जी दाखिल नहीं की।

असीम ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील रखने से भी मना कर दिया। असीम ने कोर्ट में कहा कि उन्‍हें अपना पक्ष रखना होगा तो वो खुद कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेंगे। सूत्रों की मानें तो असीम पर लगे देशद्रोह के आरोप को वापस लेने की कवायद चल रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस असीम द्वारा बनाये गये कार्टून पर कानूनी सलाह ले रही है। आपको बताते चलें कि असीम को एक विवादास्‍पद कार्टून बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। असीम की गिरफ्तारी के बाद उनके होम टाउन कानपुर में भी जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

कुछ समय पहले मुंबई में हुए अन्‍ना हजारे के आन्‍दोलन में काटूनिस्‍ट असीम ने एक चित्र बनाया था जिसमें राष्‍ट्रीय प्रतीक चिन्‍ह शेर की जगह भेडि़या बनाया गया था और 'सत्‍यमेव जयते' की जगह उसमें 'भ्रष्‍टमेव जयते' लिखा गया था। उनके इस कार्य के लिए उन पर राष्‍ट्रीय प्रतीक चिन्‍हों के अपमान करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ पिछले दिसम्‍बर में मुंबई के एक वकील ने बान्‍द्रा कुर्ला कांप्‍लेक्‍स पुलिस स्‍टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+