बिहार: नाव डूबने से 8 की मौत, 20 लापता
पटना।
बिहार के भोजपुर जिले में एक नाव डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से भी ज्यादा लोग लापता हैं। मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। हादसा नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के चलते हुआ। सरकार ने मृतकों के लिये मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की सुबह धौरी भुइयां घाट के पास हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक नाव पर 40 लोग सवार होकर सोन नदी पार कर रहे थे। नाव की क्षमता 14 लोगों की थी। भारी वजन के कारण नाव डुब गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग अब भी लापता हैं। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर बचाव दल मौजूद है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
के आला अधिकारी ने बताया कि आधे दर्जन लोग तैर कर बाहर निकल गए। वहीं, कुछ लोगों को गांव वालों ने बचाया। बाकी अन्य लोगों की तलाश जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौका हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को आपदा राहत कोष से डेढ़-डेढ लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।











Click it and Unblock the Notifications