भंवरी देवी की बेटी का पिता है मलखान सिंह

वकील ने बताया कि भंवरी देवी ने कभी भी मलखान सिहं का शोषण नहीं किया। जब मलखान सिंह विधायक बने तब भंवरी ने अजमेर दरगाह में जाकर चादर चढ़ाई थी, और जब वह मां बनी तब मलखान सिंह उसको देखने अस्पताल गये थे। इसका सीधा मतलब निकलता है कि भंवरी देवी और मलखान सिंह के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता था।
बिश्नोई ने जन्म ली बच्ची को बेटी स्वीकार लिया था, और भंवरी को पत्नी। सीबीआई मलखान सिंह को फंसाने की कोशीश कर रही है। उन दोनों के बीच काफी मधुर रिश्ते थे, उनके बीच कोई तनाव नहीं था। इस केस में ऐसा कहा जा रहा था कि भंवरी देवी मलखान सिहं को पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके कारण उसकी हत्या करवा दी गई। इसपर वकील ने कहा कि भंवरी ने कभी बिश्नोई को ब्लैकमेल नहीं किया।
बिश्नोई तो बेटी गुनगुन की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे थे। उन्होंने भंवरी से वादा किया था कि वह बेटी की शादी में 50 लाख रूपए खर्च करेंगे। उन्होंने अपनी बात का साबित करने के लिए कई गवाहों को सीबीआई के सामने पेश किया।
एक गवाह का जिक्र करते हुए वकील ने कहा कि सब जानते थे कि मलखान की 2 पत्नियां है, कमला और भंवरी। एक गवाह के अनुसार सबको लगता था कि भंवरी अपने और मलखान के बीच रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताएगी, लेकिन उसने सबको बता दिया कि गुनगुन के पिता मलखान सिंह हैं। वकील ने कहा कि जब मलखान और भंवरी के बीच इतने अच्छे रिश्ते हो तो, भंवरी को उनसे खतरा कैसे हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications