11वीं के छात्र ने अपने क्‍लास-मेट की चाकू से गोद कर हत्‍या की

Student stabbed to death by his classmate in Bhiwani
भिवानी। क्लासरूम में जरा सी बात पर हुई कहासुनी एक छात्र के लिए मौत का सबब बन गई। तोशाम कस्बे के चौराहे पर सरेराह 11वीं कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक छात्र बलराम के पिता चरक सिंह की शिकायत पर आरोपी छात्र नरेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि रतेरा का रहने वाला बलराम भिवानी शहर में तोशाम के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं का छात्र था। उसका अपने सहपाठी नरेंद्र के साथ झगड़ा चल रहा था। बुधवार शाम साढ़े चार बजे बलराम अपने एक अन्य साथी भूपेंद्र के साथ टयूशन पढ़कर लौट रहा था। जब वह कस्बे के सुरेंद्र सिंह चौक पर पहुंचा तो नरेंद्र भी वहां आ गया और उससे लड़ाई करने लगा।

इस दौरान नरेंद्र ने अपने स्कूल बैग से सब्जी काटने वाला चाकू निकाला और बलराम की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वारदात के तुरंत बाद नरेंद्र चाकू वहीं फेंक कर फरार हो गया। भूपेंद्र ने घटना की सूचना बलराम के परिजनों को दी। जख्मी बलराम को फौरन तोशाम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बलराम को हिसार रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

भूपेंद्र ने बताया कि बलराम और नरेंद्र के बीच किसी बात को लेकर करीब 15 दिनों से तकरार चल रही थी। पहले भी उनमें कई दफा कहासुनी हो चुकी थी। थाना प्रभारी मौजीराम ने बताया कि पुलिस ने नरेंद्र पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+