शर्मनाक: राज्‍यसभा में सपा और बसपा सांसद के बीच धक्‍का मुक्‍की

Scuffle in Rajya Sabha over SC, ST quota bill
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रमोशन में आरक्षण बिल को लेकर आज जो राज्‍यसभा में हुआ वह बेहद ही शर्मनाक था। सपा और बसपा के सांसदों ने राज्‍यसभा को कलंकित करते हुए धक्‍का मुक्‍की पर उतारु हो गये। बेल की तरफ बढ़ रहे एसपी के सांसद नरेश अग्रवाल को बसपा सांसद अवतार सिंह ने रोकने की कोशिश की।

जिसके बाद दोनो आपस में भिड़ गये और एक दूसरे को धक्‍का देने लगे। आपको बता दें कि यह मामला उस समय देखने को मिला जब सरकार प्रमोशन में आरक्षण बिल राज्यसभा में पेश करने वाली थी। उल्‍लेखनीय है कि सुबह 11 बजे हंगामे के बाद राज्‍यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिये स्‍थगित कर दिया गया था। 12 बजे जैसे ही दोबारा कार्यवाही शुरु हुई फिर हंगामा शुरु हो गया। प्रमोशन में आरक्षण बिल का विरोध कर रही एसपी के सांसद नरेश अग्रवाल बेल की बढ़े।

जिसके बाद में बीएसपी के सांसद अवतार सिंह भी बेल की तरफ पहुंच गए। अवतार सिंह ने नरेश अग्रवाल का रास्ता रोकने की कोशिश की जिस पर नरेश अग्रवाल ने उन्हें धक्का दे दिया। बस क्‍या था दोनों में धक्का मुक्की शुरु हो गई। बाद में दोनों पार्टियों के सांसदों ने हस्तक्षेप किया और बीएसपी सांसद अवतार सिंह को वापस ले गए। मालूम हो कि राज्‍यसभा में ऐसा पहली बार हुआ है जब सांसद धक्‍का मुक्‍की पर उतारु हुए हों।

इस संबंध में मीडिया से बातचीत के दौरान नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह तो सिर्फ अपनी बात कहने के लिसे बेल की तरफ जा रहे थे इसी दौरान अवतार सिंह ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्‍हें धक्‍का दे दिया। न रेश अग्रवाल ने कहा कि वह इसकी शिकायत विशेषाधिकार समिति से करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+